अम्बिकापुर : लुण्ड्रा के महोरा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 1 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन


शहर 17 November 2026
post

अम्बिकापुर : लुण्ड्रा के महोरा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 1 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/ 

कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, लुण्ड्रा द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत सेक्टर लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत महोरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र ’महोरा धमनापारा’ में सहायिका के 1 पद पर नियुक्ति की जानी है।  
इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 नवंबर 2026 से शुरू होकर 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी।  
जारी सूचना के अनुसार, इस पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने की पात्र होंगी। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि केवल विभागीय वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।  
भर्ती से संबंधित विस्तृत शर्तों, अर्हताओं और अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवार परियोजना कार्यालय, परियोजना अधिकारी (एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा), जनपद पंचायत लुण्ड्रा और संबंधित पंचायत भवन के सूचना पटल (नोटिस बोर्ड) का अवलोकन कर सकती हैं।

You might also like!