जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश


शहर 14 November 2026
post

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

बलरामपुर, 14 नवंबर । जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को बलरामपुर के हाई स्कूल ग्राउंड में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, टेंट-पंडाल, स्टॉल, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और बेहतर होनी चाहिए, ताकि आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के पारंपरिक खान-पान, कला और संस्कृति से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा देवगुड़ी, चित्रकला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी आकर्षण का केंद्र होंगे। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like!