बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक तरफ रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है, तो दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' भी अपनी कमाई से दर्शकों और फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों का ध्यान खींच रही है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने महज चार दिनों में दुनियाभर में करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। खास बात यह है कि बड़े बजट और भव्य प्रचार के साथ रिलीज हुई 'रामायण' के बीच भी सूर्या की फिल्म ने अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है।
सूर्या की फिल्म 'सीन' 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जीतू माधवन ने किया है। इसमें सूर्या के साथ अभिनेत्री नाजरिया नाजिम और अभिनेता नसलेन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को एक्शन और कॉमेडी के मिश्रण के रूप में पेश किया गया है। इसकी कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और शुरुआती सप्ताहांत में इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली
फिल्म के चार दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो सोमवार को इसने भारत में लगभग 21.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें तमिल संस्करण का योगदान करीब 17.85 करोड़ रुपये रहा, जबकि तेलुगु संस्करण से लगभग 3.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 98.05 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 84.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। चौथे दिन विदेशों से करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई के बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 51.50 करोड़ रुपये हो गया। इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 149.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यानी फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई

















