सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

post

सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द का भ्रमण कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे सोलर प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। सीईओ  दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर प्लांट स्थापना से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ  दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत भर्रेगांव स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का अवलोकन किया। उन्होंने बैंक में लंबित एक आवेदन सहित अन्य लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली और प्रकरणवार समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।

You might also like!