नारायणपुर पुलिस के हिरासत से तीन आरोपित फरार


शहर 20 August 2026
post

नारायणपुर पुलिस के हिरासत से तीन आरोपित फरार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस हिरासत में लिए गए चाेरी केे तीन आरोपित बीती रात फरार हो गए।

गश्त के दौरान पकड़े गए चाेरी के तीनों आरोपिताें को पुलिस कानूनी कार्रवाई के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। अस्पताल परिसर में मौका मिलते ही तीनों आरोपित पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गए। घटना की पुष्टि नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने की है। पुलिस टीम ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर भगोड़ों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्धाें के दिखने पर तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें और सतर्क रहें।

You might also like!